गीत के जरिए राजेश शुक्ला की आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार की अनोखी कोशिश
कानपुर में 19 और 20 जनवरी को आयुर्वेद पर्व का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने और उसे विश्वपटल पर स्थापित करने के लिए ये आवश्यक है कि उसके प्रचार-प्रसार पर ख़ास ध्यान दिया जाए. बहरहाल कानपुर आयुर्वेद पर्व के दौरान राजेश शुक्ला आयुर्वेद के लिए कुछ ऐसा ही करते नज़र आए और अपने इस काम के लिए उन्होंने गीत को अपना माध्यम बनाया जो कानपुर आयुर्वेद पर्व के दौरान खासे लोकप्रिय हुए.
राजेश शुक्ला कानपुर आयुर्वेद पर्व में लगे हरेक स्टॉल पर जाकर आयुर्वेद गीत गा रहे थे और उनके गाने और गाने के अंदाज़ पर आयुर्वेद पर्व में आए लोग मुग्ध हुए जा रहे थे. ये सब वे निःस्वार्थ भाव से कर रहे थे. उनका एकमात्र उद्देश्य गीत के माध्यम से आयुर्वेद का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करना है. निरोगस्ट्रीट ने इस मुद्दे पर उनसे बातचीत भी की और उनके लोकप्रिय गीत को सुना भी. आप भी सुनिए उनका आयुर्वेद गीत .
उत्तरप्रदेश में बनेगा आयुर्वेद विश्वविद्यालय - योगी आदित्यनाथ
अब आयुर्वेद को जीने का समय है - श्रीपद यशो नाइक
आयुर्वेद पर्व में छाया राजेश शुक्ला का 'आयुर्वेद गीत'
आयुर्वेद पर्व कानपुर में निरोगस्ट्रीट
भांग से आयुर्वेद दवाओं की संभावनाओं पर डॉ. दीपक त्रिपाठी से बातचीत
आयुर्वेद पर्व में आयुष मंत्रालय के सचिव वैदय राजेश कोटेचा का भाषण