By NS Desk | 10-Jun-2019
भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्घति आयुर्वेद पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत से पहली बार करार किया है। इसके तहत डब्ल्यूएचओ एक मोबाइल एप लांच करेगा, जिसके जरिये दुनियाभर में लोगों को तमाम योगासनों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही यह मधुमेह, हाइपरटेंशन और दिल से जुड़े रोगों से बचाव के उपाय भी बताएगा।
आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एप को लांच किया जा सकता है। इसमें मधुमेह से जुड़े भारतीय वैज्ञानिकों के शोध बीजीआर-34 सहित आयुर्वेद दवाओं की जानकारी भी मिलेगी।
सीएसआईआर के वैज्ञानिकों ने हिमाचल की 500 औषधियों पर रिसर्च के बाद इस दवा को तैयार किया था। देश में खुल रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को भी एप से जोड़ा जाएगा।
(स्रोत - अमर उजाला)