• Home
  • Blogs
  • NirogStreet Newsसरकार ने तय की सैनिटाइजर, मास्क की कीमत : पासवान

सरकार ने तय की सैनिटाइजर, मास्क की कीमत : पासवान

User

By NS Desk | 22-Mar-2020

sanitizer mask

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप की रोकथाम के लिए सरकार ने सैनिटाइजर और फेस मास्क की कीमत तय कर दी है। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया 

कि कोरोनावायरस (कोविड-19) के फैलने के बाद से बाजार में विभिन्न फेस मास्क, इसके निर्माण में लगने वाली सामग्री और हैंड सैनिटाइजर की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि देखी गई है। इसलिए सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए इनकी कीमतें तय कर दी हैं।

केंद्र सरकार ने दो और तीन प्लाई वाले सर्जिकल फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर की कीमत तय की है।

पासवान ने कहा, "आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 2 और 3 प्लाई मास्क में इस्तेमाल होने वाले फैब्रिक की कीमत वही रहेगी जो 12 फरवरी 2020 को थी, तीन प्लाई मास्क की खुदरा कीमत आठ रुपये प्रति मास्क और और तीन प्लाई के मास्क की कीमत 10 

रुपये प्रति मास्क से अधिक नहीं होगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हैंड सैनिटाइजर की 200 एमएल बोतल की खुदरा कीमत 100 रुपये से अधिक नहीं होगी। अन्य आकार की बोतलों की कीमत भी इसी अनुपात में रहेंगी। ये कीमतें 30 जून, 2020 तक पूरे देश में लागू रहेंगी।"

कोरोनावायरस से दुनियाभर में अब तक 10,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और इस प्राणघातक वायरस ने भारत में चार लोगों की जान ले ली हैं। देश में अब तक कोरोनावायरस के संक्रमण के 200 से अधिक मामले आ चुके हैं।

यह भी पढ़े - बाजार से गायब मास्क, सैनिटाइजर

(आईएएनएस)

 

डिस्क्लेमर - लेख का उद्देश्य आपतक सिर्फ सूचना पहुँचाना है. किसी भी औषधि,थेरेपी,जड़ी-बूटी या फल का चिकित्सकीय उपयोग कृपया योग्य आयुर्वेद चिकित्सक के दिशा निर्देश में ही करें।