दिल्ली में आयुर्वेद के लिए दौड़

User

By NS Desk | 03-Nov-2018

ayurveda merathon

आयुर्वेद को बढ़ावा देने और जन जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से दिल्ली में रविवार को दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें आयुर्वेद डॉक्टर के अलावा हजारों लोगों ने भाग लिया।

आयुष मंत्रालय और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआइआइए) की पहल पर इस दौड़ का आयोजन किया गया था।

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई यह मैराथन इंडिया गेट होते हुए स्टेडियम पर समाप्त हुई। इसे केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाईक ने हरी झंडी दिखाई।

इसका उद्देश्य आयुर्वेद के महत्व को बताना था। मैराथन में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया और कार्यक्रम में दौड़ के अलावा योग का भी आयोजन किया गया। इसका थीम 'आयुर्वेद के लिए दौड़' रखा गया था।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्रीपद नायक ने बताया कि भारत की सदियों पुरानी धरोहर और ज्ञान का स्रोत आयुर्वेद और अन्य देसी चिकित्सा पद्धतियों और उनके डाक्टरों को विदेशों में भी मान्यता मिलेगी। सरकार ने अब तक नौ देशों के साथ एमओयू किया है और जल्द ही 45 देशों के साथ करार होने वाला है।

डिस्क्लेमर - लेख का उद्देश्य आपतक सिर्फ सूचना पहुँचाना है. किसी भी औषधि,थेरेपी,जड़ी-बूटी या फल का चिकित्सकीय उपयोग कृपया योग्य आयुर्वेद चिकित्सक के दिशा निर्देश में ही करें।