• Home
  • Blogs
  • NirogStreet Newsहिमाचल के दो आयुर्वेदिक अस्पतालों में पंचकर्म की निःशुल्क सुविधा

हिमाचल के दो आयुर्वेदिक अस्पतालों में पंचकर्म की निःशुल्क सुविधा

User

By NS Desk | 20-Dec-2018

Panchakarma

शिमला. हिमाचलप्रदेश के मंडी और बिलासपुर के आयुर्वेद अस्पताल में लोगों का निशुल्क पंचकर्मा होगा। दोनों जिलों के अस्पतालों में सरकार पंचकर्मा यूनिट स्थापित करने जा रही है। जल्द विभाग इन अस्पतालों में आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाएगा। वर्तमान में प्रदेश में 34 आयुर्वेद अस्पताल हैं। करीब दो दर्जन अस्पतालों में यह योजना चल रही है, लेकिन सरकार अन्य अस्पतालों में भी लोगों को यह सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है। इन अस्पतालों में पंचकर्मा पद्धति से मरीजों का उपचार किया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने हिमाचल में विशेष योग क्लीनिक चलाने का फैसला भी लिया है। इसमें मरीजों को योग संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

हिमाचल के आयुर्वेद विभाग मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि हिमाचल में लोगों का रुझान आयुर्वेद की ओर बढ़ रहा है, इसके चलते प्रदेश के सभी अस्पतालों में पंचकर्मा यूनिट स्थापित करना है। मंडी और बिलासपुर अस्पताल को जल्द इस सुविधा से जोड़ा जा रहा है। (स्रोत - अमर उजाला)

यह भी पढ़ें ► पंचकर्म ने डॉ. सत्येंद्र नारायण ओझा को दिया नया जीवन