आयुर्वेद चिकित्सा बहुत लाभकारी है और इसी से हमें संपूर्ण आरोग्यता मिल सकती है। लेकिन विडंबना ये है कि आजकल आयुर्वेद डॉक्टर अपने आप को आयुर्वेद से जुड़ा होने में बताने से हिचकते हैं। इसलिए लोग आजकल आरोग्य से अनजान होते जा रहे हैं, लेकिन संपूर्ण आरोग्यता इसी के जरिए प्राप्त की जा सकती है।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बाते गोरखपुर स्थित महंत दिग्विजयनाथ आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आयोजित भगवान धनवंतरी जयंती कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने आयुर्वेद के चिकित्सीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए भारत पूरी दुनिया को अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि निजी चिकित्सक और आयुर्वेद से जुड़े लोग मिलकर काम करें और गांवों में जाकर कारगर घरेलू उपचार और नुस्खों का पता लगा कर उन्हें जन-जन तक पहुंचाएं।