By NS Desk | 07-Jan-2019
महात्मा गांधी आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र में राष्ट्रीय सेमिनार 'वात्सल्यम' का आयोजन किया गया था। इसमें आयुर्वेद द्वारा मातृ एवं शिशु परिरक्षा पर परिचर्चा तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। इसमें राजीव लोचन आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय अंडा के छात्रों में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
आयोजित कार्यक्रम में राजीव लोचन आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय की डॉ. रूमीना खान, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रसूति तंत्र विभाग के मार्गदर्शन में बीएएमएस तृतीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम की छात्र-छात्राएं कुमार विक्रम साहू, हेमपुष्पा साहू, हिमानी वर्मा, निशि त्रिपाठी, सुनंदा चतुर्वेदी तथा शारदा उपाध्याय ने सेमिनार में विभिन्ना प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
सेमिनार में आयोजित गर्भीणी परिचर्या विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता में कुमार विक्रम साहू, हेमपुष्पा साहू तथा शारदा उपाध्याय का गु्रप द्वितीय स्थान पर रहा तथा कुमार विक्रम साहू को ग्रुप में उत्कृष्ट वक्ता चुना गया। इसी प्रकार सेमिनार में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सुनंदा चतुर्वेदी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
छात्र-छात्राओं ने प्रसूति तंत्र विभाग एवं महाविद्यालय से प्राप्त मार्गदर्शन को इस उपलब्धि का श्रेय दिया। प्राचार्या डॉ. वंदना फटिंग ने छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
(मूलस्रोत - नयी दुनिया )