• Home
  • Blogs
  • CoronaVirus Newsकोरोनावायरस : आयुर्वेद की मदद से स्वस्थ हुए प्रिंस चार्ल्स, केंद्रीय आयुष मंत्री का दावा

कोरोनावायरस : आयुर्वेद की मदद से स्वस्थ हुए प्रिंस चार्ल्स, केंद्रीय आयुष मंत्री का दावा

User

By Dr Pushpa | 03-Apr-2020

prince charles ayurveda

प्रिंस चार्ल्स

ayurveda se coronavirus ka ilaz in hindi ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस संक्रमण से उबर गए हैं और केन्द्रीय आयुष मंत्री के अनुसार आयुर्वेद की मदद से वे स्वस्थ्य हुए हैं।

आयुष मंत्री श्रीपाद येशो नाइक ने बृहस्पतिवार को कहा कि बेंगलुरू के एक आयुर्वेदिक चिकित्सक ने दावा किया था कि उनके फॉर्मूला से ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस संक्रमण से उबर गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बेंगलुरू में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं जो ‘सौख्य’- SOUKYA नाम से एक आयुर्वेद रिसार्ट चलाते हैं। उन्होंने मुझे फोन कर बताया कि प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस संक्रमण उनकी दवाई से सही हुआ। यह आयुर्वेद और होम्योपैथी का मिश्रण है।’’

( यह भी पढ़े - प्रधानमंत्री ने आयुर्वेद में हमेशा रुचि लेने के लिए प्रिंस चार्ल्‍स को धन्‍यवाद दिया )

नाइक ने कहा कि ब्रिटिश सिंहासन के 71 वर्षीय वारिस में हल्के लक्षण दिखाई देने के बाद, उन्हें आइसोलेट कर दिया गया था और उनका इलाज बेंगलुरु स्थित रिसोर्ट SOUKYA से किया गया था।

नाइक ने यहां अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा कि यह दिखाता है कि आयुर्वेद और होम्योपैथिक दवाएं किस तरह कोरोना वायरस के उपचार में कारगर हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रिंस चार्ल्स के इलाज के लिए डॉ. मथाई की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली उपचार प्रक्रिया का अध्ययन करने के लिए उनके मंत्रालय द्वारा एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। नाइक ने कहा कि डॉ. मथाई को उपचार प्रक्रिया पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़े - कोरोनावायरस से बचना है तो गर्म पानी, हल्दी वाला दूध पीएं और योग करें - आयुष मंत्रालय

In English - Ayurveda, homeopathy cured Prince Charles of Covid-19: AYUSH Minister

डिस्क्लेमर - लेख का उद्देश्य आपतक सिर्फ सूचना पहुँचाना है. किसी भी औषधि,थेरेपी,जड़ी-बूटी या फल का चिकित्सकीय उपयोग कृपया योग्य आयुर्वेद चिकित्सक के दिशा निर्देश में ही करें।