By NS Desk | 15-Aug-2021
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने रिकॉर्ड 819 दैनिक मौतें दर्ज कीं, जिससे देश भर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 169,683 हो गई।
कोरोनावायरस से ठीक होने वालों की संख्या 19,550 से बढ़कर 5,867,890 हो गई।
मॉस्को, रूस का सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, जहां बीते 24 घंटे में 2,317 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,540,205 हो गई।
शुक्रवार को, मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने उन नियमों को रद्द कर दिया, जिनके लिए राजधानी में नियोक्ताओं को कम से कम 30 प्रतिशत बिना वैक्सीन लिए कर्मचारियों को घर से काम करना सुनिश्चित करने की आवश्यकता थी।
--आईएएनएस
एसएस/आरएचए