देश में कोविड से अब तक कुल 96,06,111 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि पिछले 24 घंटों में 25,709 लोग रिकवर हुए हैं। वर्तमान में 3,03,639 सक्रिय मामले हैं। देश में रिकवरी दर 95.53 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।
कोविड-19 के लिए अब तक कुल 16,20,98,329 नमूनों का टेस्ट किया गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि इनमें से 9,00,134 नमूनों का टेस्ट रविवार को किया गया।
महाराष्ट्र अब तक 18,96,518 मामलों के साथ सबसे खराब स्थिति वाला राज्य बना हुआ है।
देश में दर्ज हुए नए मामलों में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात और मध्य प्रदेश का 70 प्रतिशत से अधिक योगदान है।
वहीं महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, केरल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और हरियाणा से 75 प्रतिशत से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं।
हालांकि, इसके साथ ही भारत में आठ कोविड-19 वैक्सीन कैंडिडेट्स हैं, जिनमें तीन स्वदेशी वैक्सीन शामिल हैं। वे क्लिनिकल ट्रायल के विभिन्न चरणों में हैं, जो निकट भविष्य में ऑथराइजेशन के लिए तैयार हो सकते हैं।
इसमें एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा उत्पादित कोविशिल्ड, भारत बायोटेक लिमिटेड द्वारा कोवैक्सिन, जाइडस कैडिला द्वारा जाइकोव-डी और रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-5 शामिल है।
--आईएएनएस
एमएनएस-एसकेपी