ब्रिटेन से आंध्र प्रदेश में लौटे कुल 1,216 यात्रियों में से 1,187 की पहचान कर ली गई है और बाकी के 29 यात्रियों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
कुल 1,162 यात्रियों को क्वॉरंटाइन किया गया है। यहां से लौटे छह यात्री कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से दो गुंटूर जिले से हैं और एक-एक क्रमश: गोदावरी, कृष्णा, अनंतपुर और नेल्लोर जिले के रहने वाले हैं।
अधिकारियों ने ब्रिटेन से लौटे यात्रियों के संपर्क में आए 3,282 लोगों की भी पहचान कर ली है और परीक्षण के लिए इनके नमूने भी भेज दिए गए हैं। इनमें से चार अब तक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें से एक गुंटूर जिले का है, जबकि एक नेल्लोर का रहने वाला है।
--आईएएनएस
एएसएन/एसजीके