समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीका सीडीसी ने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या 23,61,271 हो गई है। वहीं 20,04,985 रोगी अब तक इस महाद्वीप में बीमारी से उबर चुके हैं। कोरोनावायरस से सबसे अधिक प्रभावित अफ्रीकी देशों में दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को और मिस्र शामिल हैं।
दक्षिणी अफ्रीकी क्षेत्र में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं और सबसे ज्यादा मौतें भी यहीं हुईं हैं। वहीं अफ्रीका सीडीसी के अनुसार उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र दूसरा सबसे अधिक प्रभावित है।
दक्षिण अफ्रीका में वर्तमान में सबसे अधिक 8,52,965 मामले और 23,106 मौतें दर्ज हुईं हैं। अफ्रीका सीडीसी के अनुसार इसके बाद मोरक्को में 3,97,597 मामले और 6,589 मौतें दर्ज हुईं हैं। तीसरे नंबर पर मिस्र में अब तक 1,21,089 मामले और 6,898 मौतें सामने आ चुकी हैं।
--आईएएनएस
एसडीजे-एसकेपी