• Home
  • Blogs
  • CoronaVirus Newsअफ्रीका में कोविड के मामले 69 लाख से ज्यादा

अफ्रीका में कोविड के मामले 69 लाख से ज्यादा

User

By NS Desk | 07-Aug-2021

अदीस अबाबा, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने कहा कि शुक्रवार दोपहर तक अफ्रीका में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या 6,906,055 तक पहुंच गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीकी संघ की विशेष स्वास्थ्य एजेंसी, अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि महामारी से मरने वालों की संख्या 174,838 है, जबकि पूरे महाद्वीप में 6,047,230 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया, मिस्र और इथियोपिया महाद्वीप में सबसे ज्यादा कोरोना मामलों वाले देश हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने अफ्रीका में सबसे अधिक 2,497,655 कोविड -19 मामले दर्ज किए हैं जबकि उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को ने शुक्रवार तक 665,325 मामले दर्ज किए।

कोरोना के मामलों के संदर्भ में, दक्षिणी अफ्रीका सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, मध्य अफ्रीका महाद्वीप में सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है।

--आईएएनएस

एसएस/आरएचए

डिस्क्लेमर - लेख का उद्देश्य आपतक सिर्फ सूचना पहुँचाना है. किसी भी औषधि,थेरेपी,जड़ी-बूटी या फल का चिकित्सकीय उपयोग कृपया योग्य आयुर्वेद चिकित्सक के दिशा निर्देश में ही करें।