By NS Desk | 08-Aug-2021
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने शनिवार को अपने नवीनतम अपडेट में कहा कि महामारी से मरने वालों की संख्या 175,878 है, जबकि पूरे महाद्वीप में 6,082,655 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं।
अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया, मिस्र और इथियोपिया महाद्वीप में सबसे अधिक मामले वाले देश हैं।
कोरोना मामलों के संदर्भ में, दक्षिणी अफ्रीका सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से आते हैं।
स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, मध्य अफ्रीका महाद्वीप में सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है।
--आईएएनएस
एसएस/आरजेएस