• Home
  • Blogs
  • Ayurvedic Medicinesरसायन वटी के फायदे और नुकसान : Rasayan Vati benefits and side effects in hindi

रसायन वटी के फायदे और नुकसान : Rasayan Vati benefits and side effects in hindi

User

By NS Desk | 28-May-2022

Rasayan Vati benefits in hindi

रसायन वटी यौन शक्ति और शारीरिक ऊर्जा की बेहतरीन आयुर्वेदिक दवा

रसायन वटी की जानकारी - Rasayan Vati Information in Hindi 

रसायन वटी जड़ी-बूटियों से निर्मित एक ऐसी आयुर्वेदिक दवा है जो पुरुषों के शारीरिक, मानसिक और यौन स्वास्थ्य को बल प्रदान करता है। यह अभ्रक भस्म, जसद भस्म, लोह भस्म, मुक्ता पिष्टी, प्रवल पिष्टी स्वर्ण के संयोजन से निर्मित होता है जिसका उपयोग मूत्र विकारों और यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए किया जाता है। मूल रूप से रसायन वटी का प्रयोग मूत्र विकारों, सामान्य दुर्बलता और पुरुषों की यौन समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। साथ ही यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बल प्रदान करता है।

रसायन वटी के घटक तत्व - Rasayan Vati Ingredients in Hindi 

  • लोहा भस्म (Loha Bhasma)
  • अश्वगंधा (Ashwagandha)
  • शिलाजीत (Shilajit)
  • अभ्रक भस्म: (Abhraka Bhasma)
  • स्वर्ण मक्षिका भस्म (Swarna Makshika Bhasma)
  • मुक्ता पिष्टी (Mukta Pisti)
  • प्रवाल पिष्टी (Pravala Pisti)
  • मंजिस्टा (Manjista)
  • दालचीनी (Dalchini)
  • ब्राह्मी (Brahmi)
  • शतावरी (Shatavari)
  • जातिफला (Jatiphala)
  • क्षरा (Kshara)
  • जाविथारी (Javithari)
  • सुन्ति (Sunti)
  • मारीच (Maricha)
  • पिप्पली (Pippali)
  • अमलाकिक (Amalaki)
  • अनंतमूल (Ananthamoola)
  • यशदा भस्म: (Yashada Bhasma)
  • गोक्षुरा (Gokshura)
  • मुसाली (Musali)
  • कपिकाचु (Kapikacchu)
  • स्वर्ण वांगा (Swarna Vanga)

रसायन वटी के फायदे - Rasayan Vati Benefits in Hindi 

  • रसायन वटी पुरुषों की यौन शक्ति (sexual power) को बढ़ाता है। 
  • मूत्र विकारों के उपचार में रसायन वटी उपयोगी। 
  • पुरुषों की सामान्य दुर्बलता को दूर करने में रसायन वटी सहायक। 
  • यह शरीर की सामान्य कमजोरी और थकान को दूर कर शरीर को ऊर्जावान बनाती है। 
  • यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (immunity) को मजबूत बनाती है। 
  • यह पुरुषों में प्रजनन संबंधी विकारों जैसे इरेक्टाइल डिसफंक्शन, पेनाइल इन्फेक्शन, शीघ्रपतन आदि के उपचार में प्रभावी ढंग से काम करती है। 

रसायन वटी के दुष्प्रभाव - Rasayan Vati side effects in Hindi 

रसायन वटी के दुष्प्रभाव का कोई भी मामला अबतक दर्ज नहीं किया गया है। वयस्कों के लिए इसका उपयोग सुरक्षित है। लेकिन रसायन वटी को खाली पेट में नहीं लेना चाहिए, इससे सिर में चक्कर आ सकते हैं। यदि दुष्प्रभाव के कोई लक्षण दिखे तो नजदीकी आयुर्वेद चिकित्सक से तुरंत सलाह लें।  

रसायन वटी की खुराक - Rasayan Vati Dosages in Hindi 

भोजन के बाद दिन में दो बार 1 गोली अधिकतम खुराक के रूप में ले सकते हैं। इसे दूध या गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है। दवा के ओवरडोज से बचे। आयुर्वेद चिकित्सक के निर्देशानुसार ही दवा की खुराक लेना श्रेयस्कर होगा। 

रसायन वटी का संग्रहण - Rasayan Vati storage information in hindi 

  • उपयोग करने से पहले लेबल को ध्यान से पढ़ें। 
  • बच्चो की पहुँच से दूर रखे।  
  • चिकित्सकीय देखरेख में उपयोग करें। 
  • शीतल एवं सूखी जगह पर भंडारित करें। 

रसायन वटी की निर्माता कंपनी - Rasayan Vati Manufacturer in Hindi 

राजवैद्य शीतल प्रसाद एंड संस (Rajvaidya Shital Prasad and Sons)

रसायन वटी को ऑनलाइन खरीदें -  Rasayan Vati buy online 

रसायन वटी ► ऑनलाइन 

रसायन वटी से संबंधित प्रश्न - Rasayan Vati FAQ's in Hindi 

प्रश्न. रसायन वटी क्या है?
उत्तर. रसायन वटी एक ऐसा आयुर्वेदिक फार्मूला है जो मूत्र विकारों और शारीरिक दुर्बलता को दूर करके पुरुषों की यौन शक्ति को बल प्रदान करता है। 

प्रश्न. रसायन वटी की क्या खुराक होनी चाहिए? 
उत्तर. रसायन वटी की 1 गोली दिन में दो बार पानी या दूध के साथ खाना खाने के बाद लिया जा सकता है। लेकिन आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह से ही लेना श्रेयस्कर होगा। 

प्रश्न. क्या रसायन वटी सुरक्षित है?
उत्तर. आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह से इसे लिया जाए तो यह पूरी तरह से सुरक्षित है। 

प्रश्न. रसायन वटी किस लिए प्रयोग की जाती है?
उत्तर. रसायन वटी यौन शक्ति और शारीरिक ऊर्जा के लिए ली जाती है। 

प्रश्न. क्या रसायन वटी का उपयोग पेट के लिए ठीक है?
उत्तर. हाँ, रसायन वटी पेट के उपयोग लिए सुरक्षित है।

प्रश्न. क्या मैं रसायन वटी को शराब के साथ ले सकता हूं?
उत्तर. रसायन वटी का शराब के साथ क्या प्रभाव होगा, इस बारे में कोई शोध नहीं किया गया है।

प्रश्न. क्या रसायन वटी का उपयोग स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए ठीक है?
उत्तर. इस बारे में अबतक कोई शोध नहीं किया गया है।

प्रश्न. क्या रसायन वटी का उपयोग गर्भवती महिला के लिए ठीक है?
उत्तर. रसायन वटी का गर्भवती महिलाओं पर असर को लेकर अभी तक कोई शोध नहीं हुआ है। इसलिए आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह के बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए। 

प्रश्न. क्या रसायन वटी की लत लग जाती है? 
उत्तर. नहीं। रसायन वटी की लत नहीं लगती। 

प्रश्न. क्या रसायन वटी का उपयोग बच्चों के लिए सुरक्षित है?
उत्तर. बच्चों पर रसायन वटी का प्रभाव अज्ञात है। इस पर अभी तक कोई शोध नहीं हुआ है। इसलिए बच्चों को इसके उपयोग से बचना चाहिए। 

प्रश्न. रसायन वटी की एक बोतल में कितनी गोलियां आती हैं?
उत्तर. रसायन वटी की एक बोतल में 30 गोलियों आती है।

प्रश्न. क्या रसायन वटी को खाली पेट लिया जा सकता है?
उत्तर. नहीं। रसायन वटी को भोजन करने के बाद ही लेना चाहिए। खाली पेट में दवा के सेवन से चक्कर आ सकते हैं। 

प्रश्न. रसायन वटी की शेल्फ लाइफ कितनी है?
उत्तर. रसायन वटी की शेल्फ लाइफ निर्माण की तारीख से 3 साल तक है।

Read in English ► Rasayan Vati Benefits and Side Effects

किसी भी प्रकार की दवाई लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है। आयुर्वेद के अनुभवी डॉक्टर से निशुल्क: परामर्श लें @ +91-9205773222

डिस्क्लेमर - लेख का उद्देश्य आपतक सिर्फ सूचना पहुँचाना है. किसी भी औषधि,थेरेपी,जड़ी-बूटी या फल का चिकित्सकीय उपयोग कृपया योग्य आयुर्वेद चिकित्सक के दिशा निर्देश में ही करें।