By NS Desk | 27-May-2022
मधुनाशिनी वटी मधुमेह के कारण शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को कम करता है। साथ ही यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करता है।
मधुनाशिनी वटी अपने नाम के अनुरूप ही मधुमेह के उपचार में काम आने एक प्रभावी आयुर्वेदिक दवा है। यह शरीर के सम्पूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद करने के साथ-साथ शरीर को ऊर्जावान बनाने में मदद करता है। यह रक्त शर्करा को नियंत्रित कर मधुमेह के प्रबंधन में सहायता करती है। कुल मिलाकर यह हाइपरग्लेसेमिया या मधुमेह के उपचार और प्रबंधन की एक बेहद प्रभावी आयुर्वेदिक दवा है। इसका बड़ा फायदा ये है कि यह मधुमेह के कारण शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को कम करता है। साथ ही यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करता है।
चिकित्सा साहित्य में मधुनाशिनी वटी के कोई दुष्प्रभाव नहीं बताए गए हैं। हालांकि, मधुनाशिनी वटी का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
मधुनाशिनी वटी की 1-2 गोलियां दिन में दो बार पानी के साथ, खाली पेट लें या सही खुराक के लिए अपने आयुर्वेद चिकित्सक से परामर्श करें।
मधुनाशिनी वटी को आप किसी भी ऑनलाइन मेडिसिन स्टोर या आयुर्वेदिक शॉप से खरीद सकते हैं।
प्रश्न. मधुनाशिनी वटी क्या है?
उत्तर| यह एक शुद्ध आयुर्वेदिक फार्मूला है जो मधुमेह के रोगियों को रक्त में रक्त शर्करा के स्तर पर प्राकृतिक रूप से नियंत्रण बनाए रखने में मदद करता है।
प्रश्न. मधुनाशिनी वटी कैसे काम करता है?
उत्तर| मधुनाशिनी वटी अपने तिक्त (कड़वे) और कषाय (कसैले) गुणों और कफ-पित्त संतुलन के कारण चयापचय में सुधार करके उच्च शर्करा के स्तर के प्रबंधन में मदद करता है।
प्रश्न. मधुनाशिनी वटी की शेल्फ लाइफ कितनी है?
उत्तर| मधुनाशिनी वटी की शेल्फ लाइफ निर्माण की तारीख से 36 महीने तक है।
प्रश्न. मधुनाशिनी वटी की क्या खुराक होनी चाहिए?
उत्तर| मधुनाशिनी वटी की 1-2 गोलियां दिन में दो बार पानी के साथ लिया जा सकता है। लेकिन आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह से ही लेना श्रेयस्कर होगा।
प्रश्न. क्या मधुनाशिनी वटी सुरक्षित है?
उत्तर| आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह से इसे लिया जाए तो यह पूरी तरह से सुरक्षित है।
प्रश्न. मधुनाशिनी वटी किस लिए प्रयोग की जाती है?
उत्तर| मधुनाशिनी वटी मधुमेह के इलाज और प्रबंधन में मदद करती है।
प्रश्न. क्या मधुनाशिनी वटी का उपयोग पेट के लिए ठीक है?
उत्तर| मधुनाशिनी वटी पेट के लिए सुरक्षित है।
प्रश्न. क्या मैं मधुनाशिनी वटी को शराब के साथ ले सकता हूं?
उत्तर| मधुनाशिनी वटी का शराब के साथ क्या प्रभाव होगा, इस बारे में कोई शोध नहीं किया गया है।
प्रश्न. क्या मधुनाशिनी वटी का उपयोग स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए ठीक है?
उत्तर| इस बारे में अबतक कोई शोध नहीं किया गया है।
प्रश्न. क्या मधुनाशिनी वटी का उपयोग गर्भवती महिला के लिए ठीक है?
उत्तर| मधुनाशिनी वटी का गर्भवती महिलाओं पर असर को लेकर अभी तक कोई शोध नहीं हुआ है। इसलिए आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह के बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
प्रश्न. मधुनाशिनी वटी की लत या आदत बन रही है?
उत्तर| नहीं।
प्रश्न. क्या मधुनाशिनी वटी का उपयोग बच्चों के लिए सुरक्षित है?
उत्तर| मधुनाशिनी वटी बच्चों के लिए नहीं है।
प्रश्न. मधुनाशिनी वटी की एक बोतल में कितनी गोलियां होती हैं?
उत्तर| मधुनाशिनी वटी की एक बोतल में 120 गोलियां होती हैं।
https://www.researchgate.net/publication/301330538_Treatment_of_Type_2_Diabetes_with_Ayurveda_A_Case_Report
यह अंग्रेजी में भी पढ़े► Madhunashini Vati: Benefits, Side Effects, Ingredients and Dosage
किसी भी प्रकार की दवाई लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है। आयुर्वेद के अनुभवी डॉक्टर से निशुल्क: परामर्श लें @ +91-9205773222