• Home
  • Blogs
  • Ayurveda Streetआयुर्वेद के दृष्टिकोण से कैंसर पर वैद्य तपन कुमार का व्याख्यान - Vaidya Tapan Kumar lecture on cancer

आयुर्वेद के दृष्टिकोण से कैंसर पर वैद्य तपन कुमार का व्याख्यान - Vaidya Tapan Kumar lecture on cancer

User

By NS Desk | 30-Jan-2022

Vaidya Tapan Kumar lecture on cancer

आयुर्वेद के दृष्टिकोण से कैंसर पर वैद्य तपन कुमार निरोगस्ट्रीट पर व्याख्यान देंगे।

निरोगस्ट्रीट एप के वेबिनारों की शृंखला में आज कैंसर (cancer) पर परिचर्चा होगी। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में वैद्य तपन कुमार  (Vaidya Tapan Kumar) इस विषय पर अपनी बात विस्तार से रखेंगे। व्याख्यान के मुख्य वक्ता वैद्य तपन कुमार देश के प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक है जिन्हें लगभग 25 वर्षों से ज्यादा का अनुभव प्राप्त है। हृदयरोग, नाड़ी परीक्षण और कैंसर के उपचार में इनकी विशेषज्ञता है। 

वैद्य तपन कुमार का परिचय - Introduction of Vaidya Tapan Kumar in Hindi

  • वैद्य तपन कुमार किसी परिचय के मोहताज नहीं। वे देश के जाने-माने आयुर्वेद चिकित्सक हैं। 
  • आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में  25 वर्षों से अधिक का उनका अनुभव है। 
  • हृदयरोग, नाड़ी परीक्षण और कैंसर के उपचार में इनकी विशेषज्ञता है। 
  • शानदार वक्ता हैं और आयुर्वेद पर इनके दिए व्याख्यान ज्ञान की किसी खुली किताब से कम नहीं है। 
  • वैद्य तपन कुमार को आयुर्वेद विरासत में मिली है। उनकी चार पीढ़ियाँ आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में सक्रिय रही है। 
  • अध्यात्म को लेकर उनका विशेष लगाव है और सद्गुरु माँ अनंतानंद (sadguru Maa Anantananda) में उनकी गहरी आस्था है। अपनी सारी उपलब्धियों का श्रेय वे इन्हें ही देते हैं। 
  • अध्यात्म पर इसी अभिरुचि के चलते 'प्राणतत्व' जैसे जटिल विषयों को वे इतने सरल तरीके से परिभाषित करते हैं कि उसे सुनकर आप अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकते। 
  • आयुर्वेद उनके लिए सेवा मार्ग पर चलने का जरिया है और इसी भावना के तहत उन्होंने ढेरों मरीजों को 'निरोग' किया है। 
  • नाड़ी परीक्षण के जरिए भी उन्होंने अनेकों मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया है जिसके कारण उनकी प्रसिद्धि देश के साथ-साथ विदेशों तक भी जा पहुंची। 
  • कैंसर मरीजों के लिए पंचकर्म प्रोटोकॉल (Panchkarma protocols) डिजाइन करने के  साथ-साथ उन्होंने 37,000 से अधिक कैंसर रोगियों को देखा और उनका उपचार भी किया है। 

वेबिनार के प्रसारण की जानकारी - Webinar broadcast information in Hindi

वेबिनार का प्रसारण निरोगस्ट्रीट एप पर होगा जिसे आयुर्वेद चिकित्सक और छात्र गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड के बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा जो बेहद आसानी से हो जाएगा। आज के व्याख्यान की जानकारी - 

  • विषय - आयुर्वेद के दृष्टिकोण से कैंसर (Cancer from the Ayurveda perspective)
  • वक्ता - वैद्य तपन कुमार (Vaidya Tapan Kumar)
  • दिन   - 30 जनवरी, 2022
  • समय - शाम 4 से 5 बजे
  • मंच - निरोगस्ट्रीट एप
  • लिंक - निरोगस्ट्रीट एप का लिंक ► NirogStreet App Link

यह भी पढ़ेमधुमेह पर वैद्य सुनील आर्य का व्याख्यान

डिस्क्लेमर - लेख का उद्देश्य आपतक सिर्फ सूचना पहुँचाना है. किसी भी औषधि,थेरेपी,जड़ी-बूटी या फल का चिकित्सकीय उपयोग कृपया योग्य आयुर्वेद चिकित्सक के दिशा निर्देश में ही करें।