By NS Desk | 20-May-2022
Vaidya Pooja Kohlis lecture on the Usage of Cannabis in Mental health
निरोगस्ट्रीट एप के वेबिनारों की शृंखला में आज मानसिक स्वास्थ्य में भांग के उपयोग (Usage of Cannabis in Mental health) पर परिचर्चा होगी। आज के व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में वैद्य पूजा कोहली (Vaidya Pooja Kohli) इस विषय पर अपनी बात विस्तार से रखेंगी।
वरिष्ठ चिकित्सक वैद्य पूजा कोहली का आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में 10 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वे हेम्पस्ट्रीट के साथ जुड़ी हुई हैं। वे आयुर्वेद छात्रों के देश के सबसे बड़े संस्थान नस्या (NASYA) की जेनरल सेक्रेटरी भी हैं। आयुर्वेद पर इनके दर्जनों लेख पत्र-पत्रिकाओं में अबतक प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने कायचिकित्सा में एमडी (MD) किया है।
वेबिनार का प्रसारण निरोगस्ट्रीट एप पर होगा जिसे आयुर्वेद चिकित्सक और छात्र गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड के बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा जो बेहद आसानी से हो जाएगा। आज के व्याख्यान की जानकारी -
विषय - मानसिक स्वास्थ्य में भांग के उपयोग (Usage of Cannabis in Mental health)
वक्ता - वैद्य पूजा कोहली (Vaidya Pooja Kohli)
दिन - 20 मई , 2022
समय - शाम 6 से 7 बजे
मंच - निरोगस्ट्रीट एप
लिंक - निरोगस्ट्रीट एप का लिंक ► NirogStreet App Link