• Home
  • Blogs
  • Ayurveda Streetआयुष मंत्रालय विश्व स्वास्थ्य दिवस पर 'योग अमृत महोत्सव' मनाएगा

आयुष मंत्रालय विश्व स्वास्थ्य दिवस पर 'योग अमृत महोत्सव' मनाएगा

User

By NS Desk | 06-Apr-2022

Ministry of AYUSH to celebrate Yoga Amrit Mahotsav on World Health Day

आयुष मंत्रालय 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर 'योग अमृत महोत्सव' मनाएगा। मंत्रालय, अपने हितधारकों के साथ लालकिले पर सामान्य योग प्रोटोकॉल के प्रदर्शन के लिए एक भव्य कार्यक्रम के साथ 7 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के लिए 75 दिनों की उलटी गिनती भी शुरू करेगा।

कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मुख्य अतिथि होने की उम्मीद है, जिसमें केंद्रीय मंत्री, संसद सदस्य और विभिन्न देशों के राजदूत शामिल होंगे।

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि योग की दुनियाभर में स्वीकार्यता देश के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि योग को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के अभिन्न अंग के रूप में स्वीकार किया गया है, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। (एजेंसी)
यह भी पढ़े► कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा

डिस्क्लेमर - लेख का उद्देश्य आपतक सिर्फ सूचना पहुँचाना है. किसी भी औषधि,थेरेपी,जड़ी-बूटी या फल का चिकित्सकीय उपयोग कृपया योग्य आयुर्वेद चिकित्सक के दिशा निर्देश में ही करें।