• Home
  • Blogs
  • Ayurveda Streetवातरक्त पर वैद्य डॉ. गौहर वात्स्यायन का व्याख्यान

वातरक्त पर वैद्य डॉ. गौहर वात्स्यायन का व्याख्यान

User

By NS Desk | 26-Jan-2022

Dr Gauhar Vatsyayan

वातरक्त (VataRakta) पर निरोगस्ट्रीट एप पर परिचर्चा। डॉ. गौहर वात्स्यायन (Dr Gauhar Vatsyayan) मुख्य वक्ता।

निरोगस्ट्रीट एप के वेबिनारों की शृंखला में आज वातरक्त (VataRakta) पर परिचर्चा होगी। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. गौहर वात्स्यायन (Dr Gauhar Vatsyayan) इस विषय पर अपनी बात विस्तार से रखेंगे। 

वेबिनार का प्रसारण निरोगस्ट्रीट एप पर होगा जिसे आयुर्वेद चिकित्सक और छात्र गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड के बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा जो बेहद आसानी से हो जाएगा। 

आज के व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉ. गौहर वात्स्यायन एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं जो कई पीढ़ियों से आयुर्वेद चिकित्सा में संलग्न है। वे  प्रामाणिक आयुर्वेद चिकित्सा में यकीन करते हैं और दुनियाभर में आयुर्वेद की जीवनशैली पर व्याख्यान दे चुके हैं।

यह भी पढ़े ► मधुमेह पर वैद्य हिमांशु मिश्र का व्याख्यान

उन्होंने वर्ष 2007 में दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज, जालंधर से आयुर्वेदाचार्य में स्नातक और SDM College of Ayurveda, Manipal से Internal Medicine Ayurveda में M.D की डिग्री हासिल की।

वे Deep Hospital, Ludhiana के आयुर्वेद विभाग के प्रमुख हैं। उसके अलावा वे Sanjivani Ayurvedashala में भी प्रैक्टिस करते हैं। वे Guru Nanak Ayurveda College, Gopalpur, Ludhiana में Professor और HOD हैं।

आयुर्वेद को लेकर उनके कई शोधपत्र भी अबतक प्रकाशित हो चुके हैं। World Ayurveda Congress, 2016 में Celiac diseases और Ayurveda के माध्यम से उसके Management पर उनका शोधपत्र खासा चर्चित रहा था। 

Dr. Gauhar Vatsyayan आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के लिए CHANNELAYURVEDA नाम से यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। 

आज के व्याख्यान की जानकारी - 

विषय - वातरक्त 
वक्ता - वैद्य गौहर वात्स्यायन
दिन   - 26 जनवरी, 2022
समय - शाम 4 से 5 बजे
मंच - निरोगस्ट्रीट एप
लिंक - निरोगस्ट्रीट एप का लिंक : NirogStreet App Link

यह भी पढ़े ► लाइफस्टायल डिसॉर्डर और आयुर्वेद पर व्याख्यान

डिस्क्लेमर - लेख का उद्देश्य आपतक सिर्फ सूचना पहुँचाना है. किसी भी औषधि,थेरेपी,जड़ी-बूटी या फल का चिकित्सकीय उपयोग कृपया योग्य आयुर्वेद चिकित्सक के दिशा निर्देश में ही करें।