• Home
  • Blogs
  • Ayurveda Streetआयुर्वेद पर वीडियो बनाइये और आयुष मंत्रालय से पुरस्कार पाइए

आयुर्वेद पर वीडियो बनाइये और आयुष मंत्रालय से पुरस्कार पाइए

User

By NS Desk | 07-Oct-2022

आयुर्वेद पर वीडियो बनाइये और आयुष मंत्रालय से पुरस्कार पाइए

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय MyGov.in के सहयोग से आयुर्वेद दिवस 2022 समारोह के एक हिस्से के रूप में एक लघु वीडियो बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। प्रतिभागी उन विषयों पर हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में 03 मिनट से अधिक का वीडियो प्रस्तुत कर सकते हैं, जो इस वर्ष के आयुर्वेद दिवस के मुख्य विषय अर्थात "हर दिन हर घर आयुर्वेद" के अनुरूप हैं।

थीम 1: मेरा दिन और आयुर्वेद

थीम 2: मेरी रसोई में आयुर्वेद

थीम 3: मेरे गार्डन में आयुर्वेद

थीम 4: मेरे खेत में आयुर्वेद

थीम 5: मेरे भोजन/आहार में आयुर्वेद

प्रत्येक थीम से तीन शीर्ष विजेताओं का चयन किया जाएगा यानी कुल 15 विजेताओं को 75,000/- रुपये से लेकर 25,000/- रुपये के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों / भारत के लोगों के लिए खुली है और इसकी अंतिम तिथि 10 अक्टूबर, 2022 है। प्रतियोगिता और वीडियो जमा करने की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी https://innovateindia.mygov.in/ayurveda-video-contest/ से प्राप्त की जा सकती है।

आयुर्वेद को चिकित्सा की सबसे प्राचीन और अच्छी तरह से प्रलेखित प्रणाली के रूप में माना जाता है, जो आधुनिक समय में समान रूप से प्रासंगिक है। आयुष मंत्रालय आयुर्वेद के लाभों को जमीनी स्तर तक ले जाने के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय, राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों के अन्य मंत्रालयों और विभागों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।

आयुष मंत्रालय ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), नई दिल्ली के साथ इन कार्यक्रमों को निष्पादित करने के लिए नोडल संस्थान के रूप में विभिन्न विषयों और प्रमुख घटनाओं पर प्रकाश डालने के उद्देश्य से छह सप्ताह के लंबे कार्यक्रम (12 सितंबर-23 अक्टूबर) का उद्घाटन किया था। इस कार्यक्रम में 3जे - जन संदेश, जन भागीदारी और जन आंदोलन के उद्देश्य से विभिन्न हितधारकों की भागीदारी हो रही है। आयुष मंत्रालय 2016 से हर साल धनवंतरी जयंती (धनतेरस) के अवसर पर आयुर्वेद दिवस मनाता है। इस वर्ष यह 23 अक्टूबर, 2022 को मनाया जाएगा।
यह अंग्रेजी में भी पढ़े► Ministry of Ayush Announces A Short Video Making Competition as Part of The “Ayurveda Day 2022” Celebrations

डिस्क्लेमर - लेख का उद्देश्य आपतक सिर्फ सूचना पहुँचाना है. किसी भी औषधि,थेरेपी,जड़ी-बूटी या फल का चिकित्सकीय उपयोग कृपया योग्य आयुर्वेद चिकित्सक के दिशा निर्देश में ही करें।