By NS Desk | 27-Jan-2022
वैद्य सुनील आर्य आज निरोगस्ट्रीट पर लाइव होंगे और इस सत्र में वे मधुमेह के उपचार पर अपने अनुभवों को चिकित्सकों के साथ साझा करेंगे।
निरोगस्ट्रीट एप के वेबिनारों की शृंखला में आज मधुमेह (Diabetes) पर परिचर्चा होगी। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में वैद्य सुनील आर्य (Dr. Sunil Arya) इस विषय पर अपनी बात विस्तार से रखेंगे।
वेबिनार का प्रसारण निरोगस्ट्रीट एप पर होगा जिसे आयुर्वेद चिकित्सक और छात्र गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड के बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा जो बेहद आसानी से हो जाएगा।
यह भी पढ़े► मधुमेह पर वैद्य हिमांशु मिश्र का निरोगस्ट्रीट एप पर व्याख्यान
आज के व्याख्यान के मुख्य वक्ता वैद्य सुनील आर्य देश के जाने-माने आयुर्वेद चिकित्सक है जिन्हें लगभग 25 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। मधुमेह के ढेरों रोगियों का उन्होंने सफलतापूर्वक उपचार किया है।
वे मधुमेह पर आयुष-सीएसआईआर-कोविड-19 अनुसंधान परियोजना, भारत सरकार (Ayush-CSIR-COVID-19 Research Project, Govt. of India on ‘Diabetes) का हिस्सा भी रहे हैं।
आज के व्याख्यान की जानकारी -
विषय - मधुमेह
वक्ता - वैद्य सुनील आर्य
दिन - 27 जनवरी, 2022
समय - शाम 5 से 6 बजे
मंच - निरोगस्ट्रीट एप
लिंक - निरोगस्ट्रीट एप का लिंक : NirogStreet App Link
यह भी पढ़े► वातरक्त पर वैद्य डॉ. गौहर वात्स्यायन का व्याख्यान