AYURVEDA
MedicineDOCTOR
e-ConsultAYURVEDA
ClinicsBy Dr Pushpa | Vaidya Street | Posted on : 19-Feb-2021
Vaidya Anant Bhagawant Dharmadhikari
देश के जाने-माने आयुर्वेद चिकित्सक और गुरु-शिष्य परम्परा के जीवंत किवंदती वैद्य अनंत धर्माधिकारी के सम्मान में अमृतमहोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसकी शुरुआत गुरूवार 18 फरवरी को उनके 75वें जन्मदिन पर हुई. जूम पर हुए इस आभासी कार्यक्रम में स्वागत व संचालन वैद्य अभिजित सराफ ने किया जबकि धन्वन्तरि स्तवन वैद्य माधुरी विटेकर, प्रस्तावना वैद्य आनंद टेंभुर्णीकर, परिचय वैद्य व्यंकटराव धर्माधिकारी, आयुष्मानसूक्त पठण वैद्य समीर परांजपे और आभार वैद्य ओंकार ने प्रकट किया.
इसके अलावा इस कार्यक्रम में वैद्य विशाखा बाक्रे,वैद्य संतोषजी नेवपूरकर,वैद्य रेणुका गयाळ, हरिप्रिय,पायल वाघासिया, अनुपम,साहिल भावसार,प्रियंका शेलोटकर,ज्योति वर्मा - श्रीगंगानगर,अशोक बिश्नोई - चंडीगढ, अजित कुमार ओझा - इंदौर, जिष्णु नारायणन्, प्रसाद देशपांडे, कैलास सोनमनकर, श्वेता मिश्रा, गौरीशंकर उर्कुडे, विपीन अरोरा, प्रशांत कचरे, मधुरा अंजनकर, विष्णु हारित, रीना अरोरा, पूजा कोहली, त्रिंबक एकनाथ महाराज खडकेकर, वैद्य अहल्या शर्मा, वैद्य पवनकुमार गोडदवार, मनोगत - वैद्य अनंत धर्माधिकारी - 5 मिनिट वैद्य मेघना बाक्रे आदि भी शामिल हुए.
वैद्य अनंत धर्माधिकारी के सम्मान में आयोजित अमृतमहोत्सव पूर्ति समारोह के अंतर्गत पूरे वर्ष कई कार्यक्रम और उपक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत निम्नलिखित कार्य होंगे -
वैद्य अनंत धर्माधिकारी देश के दिग्गज आयुर्वेद चिकित्सकों में से एक है. एक अच्छे वैद्य होने के साथ-साथ उनकी सरलता और सहृदयता किसी को भी अपनी और आकर्षित कर सकता है. गुरु-शिष्य परम्परा के वाहक वैद्य अनंत धर्माधिकारी का आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में बड़ा लम्बा अनुभव है जिसका लाभ आयुर्वेद जगत के साथ-साथ सामान्य जनों को भी मिलता रहा है. आइये डालते हैं उनके अकादमिक और पेशेवर जीवन पर एक नजर -
1. Charak Puraskar - by Vd Khadiwale Vaidyak Samshodhan Samstha, ( 2007)
2. Dronacharya Award - by Kamayani Samstha (2017)
3. Uttam Granth Puraskar - Ayurved Patrika, Nashik ( 2016)
4. Uttam Granth Puraskar - Ayurved Vidnyan Mandal, Mumbai, (2017)
5. Life Time Achievement Award - Pol Foundation, Mumbai, (2018)
6. Life Time Achievement Award - Muhs Nashik, (2018)
7. Life Time Achievement Award - Ayurved Vyaspeeth (2019)
8. Jivan Gaurav Puraskar - Rashtriya Ayurved Vidyapeeth, New Delhi ,(2019)
9. Life Time Achievement Award - Istam, Cochi (2019)
यह भी पढ़े ► मंत्रों से दिव्य सर्पों की चिकित्सा, महाभारत में भी वर्णित