Home Blogs NirogStreet News विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) लॉन्च करेगा आयुर्वेद और योग के लिए एप, दुनियाभर को मिलेगी आयुर्वेद दवाओं की जानकारी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) लॉन्च करेगा आयुर्वेद और योग के लिए एप, दुनियाभर को मिलेगी आयुर्वेद दवाओं की जानकारी

By NS Desk | NirogStreet News | Posted on :   10-Jun-2019

भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्घति आयुर्वेद पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत से पहली बार करार किया है। इसके तहत डब्ल्यूएचओ एक मोबाइल एप लांच करेगा, जिसके जरिये दुनियाभर में लोगों को तमाम योगासनों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही यह मधुमेह, हाइपरटेंशन और दिल से जुड़े रोगों से बचाव के उपाय भी बताएगा।

आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एप को लांच किया जा सकता है। इसमें मधुमेह से जुड़े भारतीय वैज्ञानिकों के शोध बीजीआर-34 सहित आयुर्वेद दवाओं की जानकारी भी मिलेगी।

सीएसआईआर के वैज्ञानिकों ने हिमाचल की 500 औषधियों पर रिसर्च के बाद इस दवा को तैयार किया था। देश में खुल रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को भी एप से जोड़ा जाएगा।

(स्रोत - अमर उजाला)

NS Desk

Are you an Ayurveda doctor? Download our App from Google PlayStore now!

Download NirogStreet App for Ayurveda Doctors. Discuss cases with other doctors, share insights and experiences, read research papers and case studies. Get Free Consultation 9625991603 | 9625991607 | 8595299366

डिस्क्लेमर - लेख का उद्देश्य आपतक सिर्फ सूचना पहुँचाना है. किसी भी औषधि,थेरेपी,जड़ी-बूटी या फल का चिकित्सकीय उपयोग कृपया योग्य आयुर्वेद चिकित्सक के दिशा निर्देश में ही करें।