Home Blogs NirogStreet News पटना के डॉ. सुनील को दुबई में मिला आयुर्वेद के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

पटना के डॉ. सुनील को दुबई में मिला आयुर्वेद के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

By NS Desk | NirogStreet News | Posted on :   05-Dec-2018

(Dr. Sunil of Patna received international award in the field of Ayurveda in Dubai ) बिहार के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार दूबे को आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए दुबई में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।

उन्हें संयुक्त अरब अमीरात के शाही परिवार के प्रतिनिधि मोहम्मद सूरी और यूक्रेन की राजदूत द्वारा सम्मानित किया गया।

डॉ. दूबे राजधानी पटना में आयुर्वेद चिकित्सा के जाने-माने चिकित्सक हैं। वे इस क्षेत्र में शोध भी कर रहे हैं।

सम्मान लेकर मंगलवार को पटना वापस लौटे डॉक्टर सुनील ने बुधवार को बताया कि वे आयुर्वेद के क्षेत्र में पिछले 18 से 20 वर्षों से शोध कर रहे हैं, आज इसी कारण दुबई सरकार ने इस सम्मान से सम्मानित किया।

उन्होंने सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "दुबई सरकार की ओर से 'इंटरनेशनल आयुर्वेद विद गोल्ड मेडल' से मुझे सम्मानित किया गया। दुबई के किंग के प्रतिनिधियों के हाथों यह सम्मान लेना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।"

डॉ. दूबे ने कहा कि आयुर्वेद विशुद्ध भारतीय चिकित्सा है। मैंने कई गंभीर समस्याओं का इलाज आयुर्वेद के जरिए किया है। भारतीय चिकित्सा पद्दति में आयुर्वेद चिकित्सा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह पद्धति रोग को जड़ से खत्म कर देता है।

NS Desk

Are you an Ayurveda doctor? Download our App from Google PlayStore now!

Download NirogStreet App for Ayurveda Doctors. Discuss cases with other doctors, share insights and experiences, read research papers and case studies. Get Free Consultation 9625991603 | 9625991607 | 8595299366

डिस्क्लेमर - लेख का उद्देश्य आपतक सिर्फ सूचना पहुँचाना है. किसी भी औषधि,थेरेपी,जड़ी-बूटी या फल का चिकित्सकीय उपयोग कृपया योग्य आयुर्वेद चिकित्सक के दिशा निर्देश में ही करें।