AYURVEDA
MedicineDOCTOR
e-ConsultAYURVEDA
ClinicsBy NS Desk | NirogStreet News | Posted on : 26-Feb-2020
डॉ. हर्ष वर्धन
बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को बुधवार को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाले जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) 26 फरवरी को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी (एनआईआई) में अपना 34वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस मौके पर डॉ. हर्ष वर्धन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले वैज्ञानिकों को इस मौके पर हर गोविंद खुराना नवोन्मेष युवा जैव प्रौद्योगिकी वैज्ञानिक पुरस्कार, एस. रामचंद्रन राष्ट्रीय जैव विज्ञान पुरस्कार, जानकी अम्मल राष्ट्रीय महिला जैव वैज्ञानिक पुरस्कार, टाटा नवोन्मेष फैलोशिप पुरस्कार और जैव प्रौद्योगिकी सामाजिक विकास पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
मंत्रालय ने बताया कि विभाग ने भारतीय विज्ञान को उत्कृष्ट योगदान देने वाले देश के कुछ ऐसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों के सम्मान में कुछ पुरस्कारों को नया नाम दिया है, जो दुनियाभर में वैज्ञानिक समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं।
मंत्रालय के अनुसार, भारत में बायोटेक्नोलॉजी का विकास विगत तीन दशकों के दौरान हुआ और आज भारत की गणना इस क्षेत्र में दुनिया के 12 शीर्ष देशों में होती है। (आईएएनएस)
और पढ़े - डाक्टरों पर बढ़ते हमले की घटनाओं की डॉ. हर्षवर्धन ने की निंदा
Are you an Ayurveda doctor? Download our App from Google PlayStore now!
Download NirogStreet App for Ayurveda Doctors. Discuss cases with other doctors, share insights and experiences, read research papers and case studies. Get Free Consultation 9625991603 | 9625991607 | 8595299366