Home Blogs NirogStreet News कोरोना मरीज के खिलाफ आगरा में मामला दर्ज

कोरोना मरीज के खिलाफ आगरा में मामला दर्ज

By NS Desk | NirogStreet News | Posted on :   16-Mar-2020

आगरा| आगरा जिला प्रशासन ने एक कोरोनो वायरस मरीज और उसके परिवार के खिलाफ उसकी स्थिति को छिपाने पर मामला दर्ज किया। आगरा के सदर बाजार थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम संदिग्ध मरीज के घर पहुंची थी, जहां महिला मरीज और उसके परिवार वालों ने टीम को गलत जानकारी दी थी।

आगरा छावनी के रेलवे कॉलोनी में रहने वाली महिला हाल ही में हनीमून मनाकर इटली से लौटी थी। कुछ दिन बाद उसके पति को बेंगलुरु में कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया, जबकि वह अपने घर लौट आई।

पिछले सप्ताह ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बीमारी को वैश्विक महामारी घोषित किया था। पूरे विश्व में लगभग 1,45,374 मामले दर्ज हुए हैं। इस वायरस से 5,400 से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई है। भारत में अब तक कोरोनावायरस के 100 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। 

और पढ़े - भारत में कोरोनावायरस के  अबतक 107 मामलों की पुष्टि 

NS Desk

Are you an Ayurveda doctor? Download our App from Google PlayStore now!

Download NirogStreet App for Ayurveda Doctors. Discuss cases with other doctors, share insights and experiences, read research papers and case studies. Get Free Consultation 9625991603 | 9625991607 | 8595299366

डिस्क्लेमर - लेख का उद्देश्य आपतक सिर्फ सूचना पहुँचाना है. किसी भी औषधि,थेरेपी,जड़ी-बूटी या फल का चिकित्सकीय उपयोग कृपया योग्य आयुर्वेद चिकित्सक के दिशा निर्देश में ही करें।