Home Blogs Disease and Treatment सायटिका (Sciatica) के कारण, लक्षण और उपाय - Sciatica Ke Karan, Lakshan Aur Upay in Hindi

सायटिका (Sciatica) के कारण, लक्षण और उपाय - Sciatica Ke Karan, Lakshan Aur Upay in Hindi

By NS Desk | Disease and Treatment | Posted on :   18-Sep-2020

गृध्रसी / सायटिका (Sciatica) क्या है  - Sciatica Kya Hai In Hindi

गृधसी एक वेदना प्रधान कष्टदायक व्याधि है। इस मे रोगी गिद्ध पक्षी की तरह चलता है, इसलिए इसे गृधसी नाम दिया गया। Allopathy में sciatica रोग से इसे जाना जाता है । Sciatic Nerve में शोथ होने की वजह से जहाँ जहाँ से sciatic nerve जाती है , उन उन जगहों पर दर्द होता है। साइटिका नस रीढ़ की हड्डी से शुरू होती है और कमर से होती हुई दोनों पैरों के नीचे तक जाती है। यह हमारे शरीर की एक मुख्य और लंबी नस होती है जो की पैरो को नियंत्रित करने का काम करती है। साइटिका का दर्द (sciatica ka dard) मुख्य रूप से शरीर की साइटिका नस के दबने से होता है, जिसमे पैर और कूल्हों में काफी दर्द रहता है।

साइटिका के लक्षण (कैसे पहचाने) - Sciatica Ke Lakshan

  • कमर से लेकर घुटना ,एड़ी ऐसे एक पैर में सुई के चुभने जैसा दर्द
  • इस दर्द की वजह से रोगी टेढ़ा होकर चलता है।
  • दर्द ज्यादातर एक पैर में ही होता है। Sciatic nerve के कमर की जगह पर दबने से यह दर्द होता है।

साइटिका के कारण - Sciatica Ke Karan

  • किसी भी प्रकार से कमर पर झटका लगना
  • उपवास अधिक करना,
  • कमर पर चोट लगना
  • अत्यधिक खड़े रहना या चलने का काम करनेवालोंको
  • अत्यधिक व्यायाम या जिम करने वालो को
  • अधिक भार उठाने पर।
  • कठिन बिस्तर पर सोना
  • अत्यधिक गाड़ियों की सवारी करना

डॉक्टर को दिखाने का समय

चलते समय कमर से पैर तक अधिक वेदना होने पर दर्द की वजह से शरीर मे जकड़न व टेड़ा पन शुरू होजाये।

साइटिका बीमारी में कौन-कौनसी जांच करवाना जरूरी

  • X-ray lumbar- कमर का X-ray करवाना जरूरी है ,इससे यह पता लगेगा कि उस स्थान पर कोई विकृति तो नही हुई है।
  • MRI- कभी कभी xray में ठीक से विकृति समझ नही आती तो MRI से रोग की जानकारी स्पष्ट होजाती है।
  • रक्त जांच- रक्त कमी ,या अन्य कोई इंफेक्शन का पता लगाने के लिए।
  • Bone Mass Density- अस्थियों की गुणवत्ता जांचने के लिए साइटिका से बचने के उपाय सही तरीके नियमित व्यायाम करें अपने शरीर बल के अनुसार भार उठाये। ज्यादा खड़ा न रहे , चले न। कोई चोट लगी हो तो तुरंत अच्छे से उसका उपचार करवाये। व्यायाम किसी जानकार व्यक्ति की देखरेख में करे।

साइटिका ठीक करने के लिए घरेलू उपचार - Home Remedies for Sciatica pain in Hindi

  • नीम की जड़ का काढ़ा बनाकर उसीका लेप करने से दर्द कम होता है।
  • लहसुन 10-15gm, गुइ़ 2gm चटनी बनाकर खाये
  • सरसो का तैल और तारपीन का तैल बराबर मात्रा में मिलाकर दर्द की जगह पर मालिश करे।
  • काली मिर्च,लौंग और जायफल की पोटलिया बनाकर सेक करे
  • मेथी दाना ,कलौंजी अजवायन चूर्ण मिलाकर 1 चम्मच सुबह शाम ले।
  • रोज सुबह एरंड तैल 2 चम्मच कैब 1 कप दूध में मिलाकर पिएं।
  • सावधान, अगर इन सब का प्रयोग करने पर भी कुछ दिनों में आराम न मिलता हो तो तुरंत वैद्य या डॉक्टर की सलाह ले।

साइटिका के मरीज को क्या-क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए

साइटिका के मरीज को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए इन सभी बातों पर ध्यान देने की बहुत जरूरत है। अगर हम लोग अपने खान-पान को सही कर लें तो हमारी बीमारी अपने आप ही कम हो जायेगी।  

साइटिका में क्या खाना चाहिए - Sciatica Me Kya Khana Chahiye

  • गेहूं की रोटी
  • उबली हुई सब्जियां
  • मूंग व मसूर की दाल
  • चीनी के स्थान पर गुड़ व शहद का प्रयोग
  • दूध
  • मुनक्का 
  • सेब अंगूर इत्यादि फल खाएं

साइटिका में क्या नहीं खाना चाहिए - Sciatica Me Kya nahi Khana Chahiye

  • सलाद
  • ठन्डी चीजे 
  • आइसक्रीम
  • ठंड पेय,केक
  • फ़ास्ट फूड 
  • दही 
  • चावल
  • घी 
  • तैलीय पदार्थ जैसी चीजें न ले।
  • सब्जियों में अरबी, भिंडी, आलू , टमाटर न खाए।

साइटिका मे क्या करें और क्या न करें 

  • आराम करें।
  • शरीर को गर्म रखे।
  • शरीर का भार अनुपात में रखे।
  • भोजन के तुरंत बाद या दिन में न सोयें।
  • ठंडे पानी से स्नान , या ठन्डी जगहों पर वास न करे

NS Desk

Are you an Ayurveda doctor? Download our App from Google PlayStore now!

Download NirogStreet App for Ayurveda Doctors. Discuss cases with other doctors, share insights and experiences, read research papers and case studies. Get Free Consultation 9625991603 | 9625991607 | 8595299366

डिस्क्लेमर - लेख का उद्देश्य आपतक सिर्फ सूचना पहुँचाना है. किसी भी औषधि,थेरेपी,जड़ी-बूटी या फल का चिकित्सकीय उपयोग कृपया योग्य आयुर्वेद चिकित्सक के दिशा निर्देश में ही करें।