Home Blogs CoronaVirus News रूस में कोविड के 21,127 नए मामले, कुल संख्या 37,19,400 पहुंची

रूस में कोविड के 21,127 नए मामले, कुल संख्या 37,19,400 पहुंची

By NS Desk | CoronaVirus News | Posted on :   25-Jan-2021

मॉस्को, 25 जनवरी (आईएएनएस)। रूस में कोरोनावायरस के एक दिन में 21,127 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 37,19,400 हो गई। देश के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को ये जानकारी दी।

यहां इसी दौरान 491 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई, जिसके बाद रूस में मरने वालों की कुल संख्या 69,462 हो गई।

रूस के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 31,31,760 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं जिसमें रविवार को ठीक होने वालों की संख्या 22,445 है।

रूस में सबसे ज्यादा प्रभावित मॉस्को शहर में रविवार को 3,069 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 9,13,126 हो गई।

--आईएएनएस

एसकेपी

NS Desk

Are you an Ayurveda doctor? Download our App from Google PlayStore now!

Download NirogStreet App for Ayurveda Doctors. Discuss cases with other doctors, share insights and experiences, read research papers and case studies. Get Free Consultation 9625991603 | 9625991607 | 8595299366

डिस्क्लेमर - लेख का उद्देश्य आपतक सिर्फ सूचना पहुँचाना है. किसी भी औषधि,थेरेपी,जड़ी-बूटी या फल का चिकित्सकीय उपयोग कृपया योग्य आयुर्वेद चिकित्सक के दिशा निर्देश में ही करें।