Home Blogs CoronaVirus News रूस में दैनिक कोविड-19 के 24,818 नए मामले दर्ज

रूस में दैनिक कोविड-19 के 24,818 नए मामले दर्ज

By NS Desk | CoronaVirus News | Posted on :   09-Jul-2021

मॉस्को, 9 जुलाई (आईएएनएस)। रूस में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 24,818 नए मामले दर्ज किए हैं, जिससे देश भर में यह संख्या 5,707,452 हो गई है। इसकी जानकारी आधिकारिक निगरानी और प्रतिक्रिया केंद्र ने गुरुवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 140,775 हो गई, जबकि ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 5,143,255 हो गई।

रूस के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को ने 6,040 नए मामले दर्ज किए, जिससे शहर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,411,491 हो गई।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने गुरुवार को कहा कि रूसी राजधानी में महामारी की स्थिति स्थिर हो गई है और रोजाना लगभग 100,000 लोगों को टीका लगाया जाता है। उन्होंने फिलहाल नए प्रतिबंधों से इनकार किया है।

रूसी उप प्रधानमंत्री तात्याना गोलिकोवा ने बुधवार को कहा कि हर्ड इम्युनिटी तक पहुंचने के लिए रूस की 80 प्रतिशत वयस्क आबादी का टीकाकरण करना आवश्यक है।

--आईएएनएस

एसएस/आरएचए

NS Desk

Are you an Ayurveda doctor? Download our App from Google PlayStore now!

Download NirogStreet App for Ayurveda Doctors. Discuss cases with other doctors, share insights and experiences, read research papers and case studies. Get Free Consultation 9625991603 | 9625991607 | 8595299366

डिस्क्लेमर - लेख का उद्देश्य आपतक सिर्फ सूचना पहुँचाना है. किसी भी औषधि,थेरेपी,जड़ी-बूटी या फल का चिकित्सकीय उपयोग कृपया योग्य आयुर्वेद चिकित्सक के दिशा निर्देश में ही करें।