AYURVEDA
MedicineDOCTOR
e-ConsultAYURVEDA
ClinicsBy NS Desk | CoronaVirus News | Posted on : 09-Jan-2021
मास्को- रूस में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 23,652 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 33,55,794 हो गई है। देश के कोविड -19 रिस्पांस सेंटर ने अपने बयान में ये जानकारी दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेंटर के बयान के हवाले से शुक्रवार को बताया कि देश में 454 मौतें भी हुईं हैं। इसके बाद देश में मरने वालों की संख्या 60,911 तक पहुंच गई है। देश में अब तक 27,31,129 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें से 21,677 लोग पिछले 24 घंटों में ठीक हुए।
सेंटर ने कहा है कि देश के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को में 5,027 नए मामले दर्ज हुए हैं। अब यहां संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 8,48,452 हो गई है। (आईएएनएस)
Are you an Ayurveda doctor? Download our App from Google PlayStore now!
Download NirogStreet App for Ayurveda Doctors. Discuss cases with other doctors, share insights and experiences, read research papers and case studies. Get Free Consultation 9625991603 | 9625991607 | 8595299366