Home Blogs CoronaVirus News रूस में कोविड-19 के 25,033 नए मामले

रूस में कोविड-19 के 25,033 नए मामले

By NS Desk | CoronaVirus News | Posted on :   12-Jul-2021

मॉस्को, 12 जुलाई (आईएएनएस)। रूस में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 25,033 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे देश भर में यह संख्या बढ़कर 5,783,333 हो गई है। दूसरी तरफ देश में डेल्टा वेरिएंट के मामले भी बढ़ रहे हैं। इसकी जानकारी आधिकारिक निगरानी और प्रतिक्रिया केंद्र ने रविवार को दी।

केंद्र के अनुसार, रूस में ठीक होने वालों की संख्या अब 5,200,219 हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देश बढ़ते डेल्टा वेरिएंट से लड़ाई लड़ रहा है। बीते 24 घंटों में यहां इस महामारी से 749 लोगों की मौत हुई है, जिससे इस महामारी से मौतों का आकड़ा बढ़कर 143,002 हो गया।

रूस के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को में 5,410 नए मामले सामने आए, जिससे यहां कुल मामलों की संख्या 1,429,238 हो गई है।

--आईएएनएस

एसएस/आरएचए

NS Desk

Are you an Ayurveda doctor? Download our App from Google PlayStore now!

Download NirogStreet App for Ayurveda Doctors. Discuss cases with other doctors, share insights and experiences, read research papers and case studies. Get Free Consultation 9625991603 | 9625991607 | 8595299366

डिस्क्लेमर - लेख का उद्देश्य आपतक सिर्फ सूचना पहुँचाना है. किसी भी औषधि,थेरेपी,जड़ी-बूटी या फल का चिकित्सकीय उपयोग कृपया योग्य आयुर्वेद चिकित्सक के दिशा निर्देश में ही करें।