AYURVEDA
MedicineDOCTOR
e-ConsultAYURVEDA
ClinicsBy NS Desk | CoronaVirus News | Posted on : 09-Dec-2020
लंदन। ब्रिटेन ने अपने सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में से एक शुरू किया है। इस अभियान के तहत 81 वर्षीय विलियम शेक्सपियर पश्चिम के ऐसे दूसरे व्यक्ति बन गए हैं, जिन्हें फाइजर-बायोएनटेक की ओर से निर्मित कोरोनावायरस वैक्सीन दी गई है।
शेक्सपियर को कैमरों के सामने टीका (वैक्सीन) लगाया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें तो सुई लगाने का आभास तक नहीं हुआ। शेक्सपियर ने कहा कि उन्हें खुशी हो रही है कि वह इसमें योगदान दे रहे हैं।
ब्रिटेन में 90 साल की मार्गरेट कीनन को फाइजर-बायोएनटेक कोरोनावायरस वैक्सीन का पहला डोज मिलने के बाद विलियम शेक्सपियर नाम का वैक्सीनेशन किया गया है।
उत्तरी आयरलैंड की 90 साल की एक महिला कोविड-19 से बचाव के लिए फाइजर-बायोएनटेक द्वारा निर्मित टीका लगवाने वाली दुनिया की पहली शख्स बन गई हैं। मार्गरेट कीनन को टीका लगाए जाने के साथ ही ब्रिटेन के इतिहास के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत भी हो गई है।
चूंकि वैक्सीन पाने वाले दूसरे शख्स का नाम विलियम शेक्सपियर है, इसलिए जाहिर है सोशल मीडिया पर जब लोगों को यह पता लगा तो वे साहित्य के इतिहास की सबसे महान और चर्चित हस्तियों में से एक नाटककार विलियम शेक्सपियर को याद करने लगे। लोगों ने सोशल मीडिया पर कई दिलचप्स टिप्पणी भी की।
शनिवार को रूस ने अपनी स्पुतनिक-वी वैक्सीन के साथ टीकाकरण शुरू किया। चीन ने भी अपने स्वयं के घरेलू रूप से बनाए गए शॉट्स के साथ आम जनता को टीका लगाना शुरू कर दिया है। हालांकि इन दोनों कार्यक्रमों के अभी अंतिम चरण के ट्रायल बाकी हैं। (आईएएनएस)
Are you an Ayurveda doctor? Download our App from Google PlayStore now!
Download NirogStreet App for Ayurveda Doctors. Discuss cases with other doctors, share insights and experiences, read research papers and case studies. Get Free Consultation 9625991603 | 9625991607 | 8595299366