Home Blogs CoronaVirus News जापान में दैनिक कोविड मामले पहली बार 20,000 के पार

जापान में दैनिक कोविड मामले पहली बार 20,000 के पार

By NS Desk | CoronaVirus News | Posted on :   14-Aug-2021

टोक्यो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। जापान में महामारी की शुरूआत के बाद पहली बार कोविड-19 के दैनिक मामले 20,000 के आंकड़े को पार कर गए हैं। जबकि सरकार के अनुसार, टोक्यो में भी एक दिन में संक्रमण के मामले में रिकॉर्ड उच्च संख्या दर्ज की गई है।

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देश के कुल मामले बढ़कर 10,87,779 हो गए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 15,358 है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को टोक्यो में 5,773 नए संक्रमणों की पुष्टि हुई। यहां दूसरी बार दैनिक आंकड़ा 5,000 से ज्यादा हो गया है।

टोक्यो में नए मामले एक सप्ताह पहले दर्ज किए गए पिछले उच्च मामले 5,042 को पार कर गए हैं।

टोक्यो में गंभीर मामलों की संख्या भी 218 के पिछले उच्च स्तर से बढ़कर 227 हो गई, जो सप्ताह में पहले दर्ज की गई थी।

टोक्यो के लिए संक्रमण का सात-दिवसीय रोलिंग औसत भी बढ़कर 4,155.7 प्रति दिन हो गया, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 8.8 प्रतिशत अधिक है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जापान में गंभीर लक्षणों वाले कोविड -19 रोगियों की संख्या भी देश भर में सबसे अधिक 1,478 हो गई है, जो मई के अंत में दर्ज 1,413 के पिछले रिकॉर्ड से अधिक है।

टोक्यो के गर्वनर युरिको कोइके ने निवासियों से अन्य प्रान्तों की यात्रा नहीं करने के लिए कहा है।

कोइके ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, महामारी शुरू होने के बाद से अब हम सबसे बड़े संकट का सामना कर रहे हैं, जो एक आपदा है।

जुलाई के मध्य से, पूरे जापान में कोविड-19 रोगियों के गंभीर मामले तेजी से बढ़े हैं।

--आईएएनएस

एसएस/आरएचए

NS Desk

Are you an Ayurveda doctor? Download our App from Google PlayStore now!

Download NirogStreet App for Ayurveda Doctors. Discuss cases with other doctors, share insights and experiences, read research papers and case studies. Get Free Consultation 9625991603 | 9625991607 | 8595299366

डिस्क्लेमर - लेख का उद्देश्य आपतक सिर्फ सूचना पहुँचाना है. किसी भी औषधि,थेरेपी,जड़ी-बूटी या फल का चिकित्सकीय उपयोग कृपया योग्य आयुर्वेद चिकित्सक के दिशा निर्देश में ही करें।