AYURVEDA
MedicineDOCTOR
e-ConsultAYURVEDA
ClinicsBy NS Desk | CoronaVirus News | Posted on : 23-Dec-2020
सांता क्लॉज का रूप धारण किए पेरनेम पुलिस स्टेशन से जुड़े पुलिस कर्मियों ने कोविड-19 के बारे में जागरूकता पैदा करने और सामाजिक दूरी के संदेश को फैलाने के लिए लोगों को मास्क बांटे।
पेरनेम पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर जीवबा दलवी ने आईएएनएस को बताया, पेरनेम पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों ने स्थानीय जनता के बीच क्रिसमस से पहले कोविड-19 को लेकर डू और नॉट्स (क्या करना चाहिए, क्या नहीं) के बारे में एक जागरूकता अभियान चलाया है। पुलिस कर्मचारियों ने सांता क्लॉज के रूप में कपड़े पहने और जनता को चॉकलेट के साथ ही सूचनात्मक पर्चे बांटे। इसके अलावा उन्होंने जो लोग मास्क नहीं पहने हुए थे, उन्हें मास्क भी दिए।
दलवी ने कहा, इस कदम का उद्देश्य लोगों में वायरस के बारे में सामान्य जागरूकता फैलाना है।
पेरनेम पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में मोरजिम और अरामबोल नामक दो समुद्र तट आते हैं, जो विदेशी पर्यटकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। गोवा में 30 प्रतिशत आबादी ईसाई है और क्रिसमस के मौसम में तटीय राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी देखी गई है।
--आईएएनएस
एकेके/एएनएम
Are you an Ayurveda doctor? Download our App from Google PlayStore now!
Download NirogStreet App for Ayurveda Doctors. Discuss cases with other doctors, share insights and experiences, read research papers and case studies. Get Free Consultation 9625991603 | 9625991607 | 8595299366