Home Blogs CoronaVirus News कोविड की दूसरी लहर के दौरान भारत छोड़ने वाले काफी प्रवासी अब वापस लौटने के इच्छुक

कोविड की दूसरी लहर के दौरान भारत छोड़ने वाले काफी प्रवासी अब वापस लौटने के इच्छुक

By NS Desk | CoronaVirus News | Posted on :   13-Jul-2021


सूत्रों ने कहा कि भारत में रहने वाले लगभग 60 प्रतिशत प्रवासी मई और जून में भारत में आई दूसरी लहर के मद्देनजर अपने गृह देशों के लिए रवाना हो गए थे।

हालांकि, अंतराष्र्ट्ीय मार्गों पर संचालित सीमित उड़ानें धीरे-धीरे खोली जा रही हैं।

इस बारे में एशियन कम्युनिटी न्यूज के प्रमोटर संजीव के. आहूजा ने इंडिया नैरेटिव से बातचीत की। एशियन कम्युनिटी न्यूज एक ऐसा मंच है, जो पूर्वी एशियाई समुदाय के साथ मिलकर काम करता है।

आहूजा ने कहा, कई प्रवासी, विशेष रूप से जापान, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया से भारत वापस आना चाह रहे हैं। वर्क वीजा वाले कई प्रवासी चले गए थे। यहां तक ??कि जो लोग रुके थे, उन्होंने अपने परिवारों को घर वापस भेज दिया था। लेकिन अब चीजों में सुधार के साथ, वे लौट रहे हैं।

आहूजा ने बताया कि जापान सहित कुछ पूर्वी एशियाई देशों में भी कोविड-19 के मामले बढ़े हैं।

इस बीच, भारत कोविड-19 टीकों की उपलब्धता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में 31,443 कोविड मामले दर्ज किए हैं।

नए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक ट्वीट में कहा कि पॉजिटिविटी दर 2.25 फिलहाल प्रतिशत है। अब तक 37.7 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है। हालांकि, अभी तक देश में लगभग 7.33 करोड़ का ही पूर्ण टीकाकरण हुआ है।

(यह आलेख इंडिया नैरेटिव डॉट कॉम के साथ एक व्यवस्था के तहत लिया गया है)

--आईएएनएस

एकेके/जेएनएस

NS Desk

Are you an Ayurveda doctor? Download our App from Google PlayStore now!

Download NirogStreet App for Ayurveda Doctors. Discuss cases with other doctors, share insights and experiences, read research papers and case studies. Get Free Consultation 9625991603 | 9625991607 | 8595299366

डिस्क्लेमर - लेख का उद्देश्य आपतक सिर्फ सूचना पहुँचाना है. किसी भी औषधि,थेरेपी,जड़ी-बूटी या फल का चिकित्सकीय उपयोग कृपया योग्य आयुर्वेद चिकित्सक के दिशा निर्देश में ही करें।