AYURVEDA
MedicineDOCTOR
e-ConsultAYURVEDA
ClinicsBy NS Desk | Ayurvedic Medicines | Posted on : 23-Jan-2022
बीजीआर-34 टैबलेट ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को नियंत्रित करने में असरदार है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने में मदद करती है.
मधुमेह की श्रेष्ठ दवा के रूप में बीजीआर-34 (BGR-34) की गिनती की जाती है. गौरतलब है कि गुडमार, विजयसर, मजीथ और गिलोय जैसे प्राकृतिक अवयवों से निर्मित बीजीआर-34 पूरी तरह से एक आयुर्वेदिक दवा है। इसका निर्माण देश की शीर्ष आयुर्वेदिक औषधियों की निर्माता कंपनी एमिल फार्मास्युटिकल्स (आई) लिमिटेड करती है. इसे औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने गहन शोध के बाद विकसित की है. यह बाजार में टैबलेट के रूप में मौजूद है।
बीजीआर-34 टैबलेट ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को नियंत्रित करने में असरदार है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने में मदद करती है। यह लगातार उच्च रक्त शर्करा (हाई सूगर) के स्तर के कारण जन्मी जटिलताओं की संभावना को कम करता है और यह बात कई शोध और क्लिनिकल रिसर्च में सिद्ध हो चुकी है। यही वजह है कि इसका उपयोग मधुमेह के प्रबंधन के लिए किया जाता है।
BGR-34 को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) भारत सरकार द्वारा विकसित किया गया है। इसे प्राचीन आयुर्वेदिक नियमों को ध्यान में रखते हुए पौधों के अर्क से तैयार किया जाता है. यही वजह है कि यह दवा पूरी तरह से सुरक्षित है जो प्रभावी रूप सामान्य कार्बोहाइड्रेट चयापचय को संतुलित रखते हुए दीर्घकाल में होने वाले शारीरिक जटिलताओं को कम करता है. साथ ही शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को पोषण कर मजबूत करता है।
( यह भी पढ़े ► एम्स ने खोजी आयुर्वेदिक दवा बीजीआर-34 की नई ताकत ! )
बीजीआर-34 कई औषधीय पौधों के अवयवों से बनी है जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में प्रभावी भूमिका निभाती है। इसके मुख्य घटक तत्व है -
बीजीआर-34 मधुमेह और उससे जुड़ी बीमारियों में लाभप्रद सिद्ध होता है। इसके मुख्य लाभ है -
बीजीआर-34 को आयुर्वेद चिकित्सक की निर्देशानुसार ही लेना चाहिए, नहीं तो गैस्ट्रिक, एलर्जी जैसी कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। वैसे इसके साइड एफेक्ट काफी कम है। लेकिन चिकित्सक से परामर्श ले लेना अच्छा होता है।
दिन में दो बार 2 गोलियाँ, भोजन से 30 मिनट पहले लेना चाहिए या फिर आयुर्वेद चिकित्सक के निर्देशानुसार सेवन करना चाहिए।
एमिल फार्मास्युटिकल्स (आई) लिमिटेड (AIIMIL) बीजीआर-34 की निर्माता कंपनी है।
प्रश्न. क्या बीजीआर-34 एक आयुर्वेदिक दवा है?
उत्तर| बीजीआर-34 पूर्णतया एक आयुर्वेदिक दवा है और औषधीय पौधों के सम्मिश्रण से बनी है।
प्रश्न. बीजीआर-34 की निर्माता कंपनी कौन है?
उत्तर| देश के प्रसिद्ध आयुर्वेदिक कंपनी एमिल फार्मास्युटिकल्स (आई) लिमिटेड (AIIMIL) बीजीआर-34 की निर्माता कंपनी है।
प्रश्न. बीजीआर-34 का उपयोग किस रोग के उपचार के लिए किया जाता है?
उत्तर| मधुमेह और टाइप-2 डायबिटीज के नियंत्रण में बीजीआर-34 के सेवन की अनुशंसा आयुर्वेद चिकित्सक करते हैं।
प्रश्न. क्या मैं AIMIL BGR-34 टैबलेट को गर्म पानी के साथ ले सकता हूं?
उत्तर| बीजीआर-34 टैबलेट को गुनगुने पानी के साथ लेने से कोई नुकसान नहीं है। आप इसे गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।
प्रश्न. BGR-34 किस रूप में उपलब्ध है?
उत्तर| AIMIL BGR-34 टैबलेट के रूप में बाजार में आसानी से दवाई की दुकानों पर आसानी से उपलब्ध है। यह 100 टैबलेट वाली शीशी के पैक में आता है।
प्रश्न. BGR-34 का प्रभाव कितने समय में दिखता है?
उत्तर| BGR-34 के सेवन के साथ-साथ स्वस्थ्य जीवनशैली और व्यायाम करने पर दो-तीन महीनों के भीतर परिणाम दिखायी देना शुरू हो जाता है। लेकिन अलग-अलग रोगियों में स्थिति भिन्न - भिन्न हो सकती है। यह रोगी की प्रकृति और परिस्थिति पर निर्भर करता है।
प्रश्न. क्या BGR-34 का उपयोग करने पर शरीर पर कोई हानिकारक प्रभाव पड़ता है?
उत्तर| नहीं, AIMIL BGR-34 पूरी तरह से प्राकृतिक और सुरक्षित दवा है जिसका आपके शरीर पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता है।
प्रश्न. क्या BGR-34 टैबलेट बच्चों के लिए सुरक्षित है?
उत्तर| बच्चों में AIMIL BGR-34 टैबलेट के दुष्प्रभावों पर कोई अध्ययन नहीं हुआ है। इसलिए, बच्चों पर इसका प्रभाव अज्ञात है।
प्रश्न. क्या BGR-34की लत पड़ जाती है?
उत्तर| नहीं, BGR-34 टैबलेट की लत नहीं पड़ती। अबतक इसका कोई प्रमाण नहीं है।
प्रश्न. क्या BGR-34 Tablet का उपयोग गर्भवती महिला के लिए ठीक है?
उत्तर| BGR-34 Tablet का गर्भवती महिलाओं पर क्या प्रभाव पड़ता है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में कोई अध्ययन नहीं किया गया है।
प्रश्न. BGR-34 का प्रभाव पेट पर क्या होता है?
उत्तर| पेट के लिए AIMIL BGR-34 Tablet हानिकारक नहीं है।
प्रश्न. क्या स्तनपान के दौरान AIMIL BGR-34 Tablet का इस्तेमाल सुरक्षित है?
उत्तर| स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए AIMIL BGR-34 टैबलेट की सुरक्षा के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
https://www.aimilpharmaceuticals.com/wp-content/uploads/2017/03/BGR-34-literature.pdf
https://en.wikipedia.org/wiki/BGR-34
https://www.aajtak.in/india/story/bgr-34-ayurvedic-medicine-of-diabetes-in-world-top-20-list-447140-2017-05-15
यह अंग्रेजी में भी पढ़े► AIMIL BGR-34 Tablet: Benefits, Side Effects, Composition and Dosage
किसी भी प्रकार की दवाई लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है। आयुर्वेद के अनुभवी डॉक्टर से निशुल्क: परामर्श लें @ +91-9205773222
Are you an Ayurveda doctor? Download our App from Google PlayStore now!
Download NirogStreet App for Ayurveda Doctors. Discuss cases with other doctors, share insights and experiences, read research papers and case studies. Get Free Consultation 9625991603 | 9625991607 | 8595299366