AYURVEDA
MedicineDOCTOR
e-ConsultAYURVEDA
ClinicsBy NS Desk | Ayurvedic Medicines | Posted on : 28-Jan-2022
अश्वगंधा तनाव,चिंता,पुरुष बांझपन,गठिया,उच्च रक्तचाप में बेहद उपयोगी सिद्ध होता है। इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
अश्वगंधा टैबलेट चमत्कारिक अश्वगंधा से निर्मित होती है। गौरतलब है कि अपने अद्भूत गुणों के कारण अश्वगंधा (Ashwagandha) को भारतीय आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का राजा भी कहा जाता है। अपने औषधीय गुणों के कारण यह बेहद लोकप्रिय है। अश्वगंधा टैबलेट (Ashwagandha Tablets) कायाकल्प और वात संतुलन गुणों के कारण तनाव, चिंता, अनिद्रा, मधुमेह को दूर करने में उपयोगी साबित होता है।
सदियों से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं और बीमारियों के इलाज के लिए अश्वगंधा का उपयोग किया जाता रहा है। यही वजह है आयुर्वेद में इसे सर्वाधिक महत्वपूर्ण जड़ी-बूटियों में से एक माना गया है। अश्वगंधा के उपयोग के प्रमाण प्राचीन काल में मिलते हैं और इस आयुर्वेदिक जड़ी बूटी को लगभग 3000 वर्ष पुराना बताया जाता है।
गन्धान्ता वाजिनामादिरश्वगन्धा हयाद्वया। वराहकर्णी वरदा बलदा कुष्ठगन्धिनी ||
अश्वगन्धाऽनिलश्लेष्मश्वित्रशोथक्षयापहा । बल्या रसायनी तिक्ता कपायोष्णाऽतिशुक्रला ॥ -भावप्रकाश
अश्वगंधा टैबलेट में प्रयोग होने वाला मुख्य तत्व अश्वगंधा ही है।
अश्वगंधा टैबलेट विविध रोगों में लाभदायक सिद्ध होता है। इसके मुख्य लाभ है -
तनाव: अश्वगंधा अपने तनाव कम करने वाले प्रभावों के लिए जाना जाता है।
चिंता: अश्वगंधा दवा चिंता को कम करने में प्रभावी होता है।
पुरुष बांझपन: अश्वगंधा प्रजनन क्षमता बढ़ाने और प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। खासकर पुरुषों के लिए यह विशेष उपयोगी सिद्ध होता है।
गठिया: अश्वगंधा पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस से संबंधित लक्षणों जैसे जोड़ों के दर्द और रुमेटीइड गठिया वाले लोगों में सूजन से राहत दिला सकता है। अध्ययनों से पता चला है कि यह सूजन को कम कर सकता है।
उच्च रक्तचाप: अश्वगंधा में ऐसे रसायन होते हैं जो मस्तिष्क को शांत करने, सूजन को कम करने, रक्तचाप को कम करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को संशोधित करने में मदद कर सकते हैं।
अश्वगंधा टैबलेट के ओवरडोज से पेट खराब, डायरिया और उल्टी हो सकती है। कभी-कभी लीवर की समस्या भी हो सकती है।
आप अश्वगंधा की एक गोली दिन में दो बार या डॉक्टर के बताए अनुसार ले सकते हैं।
Online Purchase of Ashwagandha Tablets
प्रश्न. क्या अश्वगंधा टैबलेट एक आयुर्वेदिक दवा है?
उत्तर| हाँ। अश्वगंधा टैबलेट एक आयुर्वेदिक दवा है और इसका मुख्य तत्व अश्वगंधा है।
प्रश्न. किन रोगों में अश्वगंधा टैबलेट उपयोगी है?
उत्तर| अश्वगंधा टैबलेट तनाव,चिंता,पुरुष बांझपन,गठिया,उच्च रक्तचाप में बेहद उपयोगी सिद्ध होता है। इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
प्रश्न. अश्वगंधा टैबलेट की खुराक क्या होनी चाहिए?
उत्तर| आप अश्वगंधा की एक गोली दिन में दो बार या किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक के निर्देशानुसार सेवन कर सकते हैं।
प्रश्न. अश्वगंधा टैबलेट क्या है?
उत्तर| अश्वगंधा टैबलेट चमत्कारिक जड़ी-बूटी अश्वगंधा से निर्मित दवा है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता से लेकर कामोत्तेजना तक में उपयोगी सिद्ध होता है।
प्रश्न. क्या अश्वगंधा टैबलेट का इस्तेमाल पेट के लिए ठीक है?
उत्तर| अश्वगंधा टैबलेट पेट के लिए सुरक्षित है।
प्रश्न. क्या अश्वगंधा टैबलेट की लत या आदत लग जाती है?
उत्तर| नहीं, अश्वगंधा टैबलेट की कोई लत या आदत नहीं लगती।
प्रश्न. क्या अश्वगंधा टैबलेट का कोई दुष्प्रभाव है?
उत्तर| अश्वगंधा टैबलेट का अभी तक कोई साइड इफेक्ट दर्ज नहीं किया गया है और यह उपयोग करने के लिए सुरक्षित है।
प्रश्न. क्या अश्वगंधा टैबलेट का उपयोग बच्चों के लिए सुरक्षित है?
उत्तर| अश्वगंधा टैबलेट बच्चों के सेवन के लिए स्वीकृत नहीं है।
प्रश्न. क्या मैं अश्वगंधा टैबलेट को शराब के साथ ले सकता हूं?
उत्तर| अश्वगंधा टैबलेट का शराब के साथ क्या प्रभाव होगा इस बारे में कोई शोध नहीं किया गया है।
प्रश्न. क्या मैं अश्वगंधा टैबलेट को गुनगुने पानी के साथ ले सकता हूं?
उत्तर| हां, अश्वगंधा टैबलेट को गुनगुने पानी के साथ लेने से कोई नुकसान नहीं होता है।
प्रश्न. मुझे अश्वगंधा टैबलेट का सेवन कब करना चाहिए?
उत्तर| आप आयुर्वेदिक चिकित्सक के निर्देशानुसार अश्वगंधा टैबलेट का सेवन कर सकते हैं।
प्रश्न. अश्वगंधा टैबलेट में कौन सी सामग्री का उपयोग किया जाता है?
उत्तर| अश्वगंधा टैबलेट में उपयोग किया जाने वाला घटक अश्वगंधा है।
प्रश्न. क्या अश्वगंधा टैबलेट का उपयोग गर्भवती महिला के लिए ठीक है?
उत्तर| अश्वगंधा टैबलेट का गर्भवती महिलाओं पर क्या असर होता है इस बारे में कोई शोध नहीं किया गया है।
प्रश्न. क्या अश्वगंधा का उपयोग स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए ठीक है?
उत्तर| अश्वगंधा का स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर क्या असर होता है इस बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है क्योंकि इस बारे में अभी कोई शोध नहीं हुआ है।
प्रश्न. अश्वगंधा टैबलेट क्या है?
उत्तर| अश्वगंधा को भारतीय आयुर्वेदिक जड़ी बूटी के राजा के रूप में जाना जाता है। यह अपने औषधीय गुणों के कारण लोकप्रिय है। अपने कायाकल्प और वात संतुलन गुणों के कारण यह तनाव, चिंता, अनिद्रा, मधुमेह से राहत दिलाने में मददगार सिद्ध होता है।
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3252722/
यह भी पढ़े ►अश्वगंधा के फायदे और नुकसान
किसी भी प्रकार की दवाई लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है। आयुर्वेद के अनुभवी डॉक्टर से निशुल्क: परामर्श लें @ +91-9205773222
Are you an Ayurveda doctor? Download our App from Google PlayStore now!
Download NirogStreet App for Ayurveda Doctors. Discuss cases with other doctors, share insights and experiences, read research papers and case studies. Get Free Consultation 9625991603 | 9625991607 | 8595299366